slide 1
Image Slide 1

विद्यालयीन सुविधाएं एवं विशेषताएं

हमारा संस्थान शैक्षिक विकास को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराता है, जिन्हें मध्य प्रदेश सरकार से सीधे तौर पर फंड और सहयोग मिलता है।

निःशुल्क अध्ययन

शा. ज्ञानोदय विद्यालय उज्जैन में कक्षा 6वीं से 12वीं तक पूर्णतः निःशुल्क अध्ययन एवं शिक्षण की सुविधा उपलब्ध है।

कल्याणकारी योजनाएं

अनुसूचित जाति कल्याण विभाग म.प्र. शासन द्वारा निःशुल्क आवास, पौष्टिक भोजन, गणवेश, पुस्तकें व स्टेशनरी सामग्री प्रदान।

उच्चतर संकाय

उच्च माध्यमिक स्तर पर छात्रों को उच्च गणित, जीवविज्ञान एवं वाणिज्य विषयों के अध्यापन की उत्कृष्ट सुविधा।

द्विभाषी माध्यम

हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमों में सुदृढ़ अध्यापन। योग्य और अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन।

निःशुल्क कोचिंग

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यालय स्तर पर ही विशेष कोचिंग कक्षाओं की निःशुल्क सुविधा प्रदान।

करियर मार्गदर्शन

विद्यार्थियों को समय-समय पर करियर मार्गदर्शन के लिए बाहर के अनुभवी विषय-विशेषज्ञों का निरंतर परामर्श।

अनुकूल वातावरण

शहर के कोलाहल से दूर, हरी-भरी वनस्पतियों से आच्छादित अत्यंत शांत व अध्ययन अनुकूल प्राकृतिक परिवेश।

सह-पाठ्यकीय गतिविधियां

नियमित खेल, स्काउट-गाइड, विज्ञान क्लब, राष्ट्रीय पर्व आयोजन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की उपलब्धता।

Principal_GGAVU

प्राचार्य (Principal)

शा. ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय उज्जैन

विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की राह

प्रिय विद्यार्थियों एवं सम्माननीय अभिभावकों,

शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय, लालपुर, उज्जैन में आपका हार्दिक स्वागत है। हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करना है। हम प्रत्येक विद्यार्थी की प्रतिभा को निखारकर उन्हें आत्मविश्वासी, संस्कारी एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

शुभकामनाओं सहित,

शा. ज्ञानोदय विद्यालय परिवार

School Highlights

चित्र वीथिका

Contact Us

संपर्क करें

विद्यालयीन सम्बंधित जानकारी के लिए हमसे संपर्क करे

Campus Address

शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय लालपुर, उज्जैन, मध्य प्रदेश, पिन - 456006

Email Address

info@ggavu.com

Phone Number

+91 9926318970

Scroll to Top